लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में बाइडेन ने 2,000 अरब डॉलर की विशाल निवेश योजना घोषित की

By भाषा | Updated: April 1, 2021 12:19 IST

Open in App

वाशिंगटन, एक अप्रैल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2,000 अरब डॉलर के विशाल निवेश प्रस्ताव की घोषणा करते हुए कहा कि ये एक अभूतपूर्व योजना है, जो अमेरिका की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाएगी, पुराने बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाएगी और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का मुकाबला करेगी।

बाइडेन ने बुधवार को पेंसिल्वेनिया में पिट्सबर्ग से अपने संबोधन में कहा, ‘‘हमारे संघीय गैर-रक्षा शोध और विकास खर्च में अमेरिकी रोजगार योजना सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे उन बाजारों में अमेरिका को बढ़त मिलेगी, जो वैश्विक नेतृत्व को बढ़ावा देने वाले हैं। बैटरी प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर चिप, स्वच्छ ऊर्जा वाले बाजार, खासतौर से जहां चीन के साथ प्रतिस्पर्धा है।’’

बाइडेन ने अमेरिकी बचाव योजना के साथ मिलकर ताजा प्रस्ताव से लाखों नौकरियों का सृजन होगा और अनुमान है कि चार वर्षों में अच्छे वेतन वाली 1.8 करोड़ से अधिक नौकरियां तैयार होंगी।

उन्होंने कहा कि इससे मुकाबले के लिए बराबरी का मैदान तैयार होगा, श्रमिकों को ताकत मिलेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नई नौकरियां अच्छी कार्यदशाओं वाली हों।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मेरी योजना के तहत कांग्रेस से प्रोटेक्टिंग दि राइट टू ऑर्गनाइज एक्ट, पीआरओ एक्ट को पारित करने के लिए कहा गया है।’’

इसके साथ ही बाइडेन ने चार लाख अमेरिकी डालर से अधिक प्रतिवर्ष कमाने वालों पर कर बढ़ाने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल