लाइव न्यूज़ :

बाजार बमबम, सेंसेक्स 793 अंक उछला, निफ्टी फिर से 11 हजार के पार निकला

By भाषा | Updated: August 26, 2019 17:46 IST

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 37,544.48 अंक और नीचे में 36,492.65 अंक तक आया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी एक बार फिर से 11,000 अंक के स्तर से ऊपर निकल गया। निफ्टी 228.50 अंक यानी 2.11 प्रतिशत बढ़कर 11,057.85 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकारोबार के दौरान यह ऊंचे में 11,070.30 अंक और नीचे में 10,756.55 अंक तक आया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने आज एक ही दिन के कारोबार में 20 मई के बाद की सबसे ऊंची बढ़त दर्ज की है।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) पर बढ़ा हुआ अधिभार वापस होने और बैंकों को एकमुश्त पूंजी उपलब्ध कराने के बाद सोमवार को शेयर बाजार ने 793 अंक की छलांग लगा ली।

बैंकों के शेयरों की अगुवाई में बाजार में तेजी का रुख रहा। बंबई शेयर बाजार का 30- शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सोमवार को 1,052 अंक तक बढ़ने के बाद कारोबार की समाप्ति पर 792.96 अंक यानी 2.16 प्रतिशत बढ़कर 37,494.12 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 37,544.48 अंक और नीचे में 36,492.65 अंक तक आया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी एक बार फिर से 11,000 अंक के स्तर से ऊपर निकल गया। निफ्टी 228.50 अंक यानी 2.11 प्रतिशत बढ़कर 11,057.85 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 11,070.30 अंक और नीचे में 10,756.55 अंक तक आया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने आज एक ही दिन के कारोबार में 20 मई के बाद की सबसे ऊंची बढ़त दर्ज की है। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में येस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा लाभ दर्ज किया गया।

इसके बाद एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एण्ड टुब्रो, स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक के शेयर मूल्य में 5.24 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई। इसके विपरीत टाटा स्टील, सन फार्मा, हीरो मोटोकार्प, वेदांता, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, मारुति सुजूकी और बजाज आटो का शेयर 2.01 प्रतिशत गिर गया।

कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन से आयातित सामान पर और शुल्क लगाये जाने के बाद व्यापार युद्ध तेज होने की आशंका में एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहा। शंघाई कंपाजिट इंडेक्स, हेंग सेंग, कास्पी और निक्केई सूचकांक काफी घटकर बंद हुये।

हालांकि, बाद में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के व्यापार वार्ताकारों की जल्द ही बैठक होगी। ट्रंप ने दोनों आर्थिक महाशक्तियों के बीच व्यापार युद्ध में इसे एक अहम सफलता बताया। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित