लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह में कोयले का आयात 18.6 प्रतिशत घटकर 11.68 करोड़ टन पर

By भाषा | Updated: December 6, 2020 10:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर देश का कोयले का आयात चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह (अप्रैल-अक्टूबर) में 18.6 प्रतिशत घटकर 11.68 करोड़ टन रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 14.36 करोड़ टन था।

एमजंक्शन के शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी मिली है।

एमजंक्शन टाटा स्टील और सेल का संयुक्त उद्यम है। यह एक बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी है जो कोयला आयात के आंकड़ों के संग्रहण के अलावा कोयला और इस्पात क्षेत्र पर शोध रिपोर्ट भी प्रकाशित करती है।

रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि इस साल अक्टूबर में देश का कोयले का आयात बढ़कर 2.15 करोड़ टन रहा है, जो अक्टूबर, 2019 में 1.82 करोड़ टन था।

अक्टूबर में कोयले के कुल आयात में नॉन-कोकिंग कोयले का हिस्सा 1.44 करोड़ टन रहा। यह पिछले साल समान महीने में 1.35 करोड़ टन रहा था। वहीं अक्टूबर, 2020 में कोकिंग कोयले का आयात 49.2 लाख टन रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 27.9 लाख टन रहा था।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर की अवधि के दौरान नॉन-कोकिंग कोयले का आयात घटकर 7.76 करोड़ टन रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 9.87 करोड़ टन रहा था। इसी तरह कोकिंग कोयले आयात घटकर 2.38 करोड़ टन रह गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 2.86 करोड़ टन था।

एमजंक्शन सर्विसेज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा, ‘‘त्योहारी सीजन के दौरान मांग में सुधार तथा सर्दियों के लिए भंडारण की वजह से अक्टूबर में कोयले का आयात बढ़ा है। इसके अलावा लघु अवधि में आपूर्ति को लेकर दिक्कतों की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि, कुल मिलाकर चालू वित्त वर्ष में बीते वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में आयात में उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?