लाइव न्यूज़ :

Share Bazar: शेयर बाजारों में लगातार छठे दिन तेजी जारी, सेंसेक्स 284 अंक उछला, निफ्टी 10 हजार अंक से ऊपर

By भाषा | Updated: June 3, 2020 17:40 IST

शेयर बाजार में छठे दिन भी उछाल जारी है, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 284 अंक चढ़ गया। निफ्टी सूचकांक भी 82.45 अंक यानी 0.83 प्रतिशत उछलकर 10,061.55 अंक पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का व्यापक आधार वाला निफ्टी सूचकांक भी 82.45 अंक यानी 0.83 प्रतिशत उछलकर 10,061.55 अंक पर पहुंच गया।पिछले दिन के मुकाबले 284.01 अंक यानी 0.84 प्रतिशत बढ़कर 34,109.54 अंक पर बंद हुआ।

मुंबई:  देश के शेयर बाजारों में लगातार छठे कार्यदिवस तेजी का रुख जारी रहा। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिन्द्रा बैंक के शेयरों में तेजी के बल पर बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 284 अंक चढ़ गया। कारोबार के दौरान बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 34,488.69 अंक की ऊंचाई को छूने के बाद कारोबार की समाप्ति पर पिछले दिन के मुकाबले 284.01 अंक यानी 0.84 प्रतिशत बढ़कर 34,109.54 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का व्यापक आधार वाला निफ्टी सूचकांक भी 82.45 अंक यानी 0.83 प्रतिशत उछलकर 10,061.55 अंक पर पहुंच गया। सूचकांक में शामिल शेयरों में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा में सर्वाधिक 5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद कोटक महिन्द्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और ओएनजीसी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। इसके विपरीत एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, भारतीय एयरटेल और मारुति सुजूकी गिरावट दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल रहे।

विश्लेषकों का मानना है कि तेजड़ियों ने बाजार पर अपनी पकड़ बनाये रखी है। विदेशी कोषों का प्रवाह जारी रहने और वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों से बाजार में तेजी का रुख जारी रहा। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजारों में 7,498.29 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

विश्लेषकों का कहना है कि दुनियाभर के देशों में अर्थव्यवस्थाओं में गतिविधियां फिर शुरू होने से भी बाजार में तजी की धारणा रही। शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सिओल के बाजार दो प्रतिशत तक ऊंचे बंद हुये। यूरोप के बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुख दिखाई दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रुड तेल वायदा 1.04 प्रतिशत बढ़कर 39.98 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 

टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्सSensexStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित