लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में विधायकों को मिलेगा पूरा वेतन, पूरी विधायक निधि: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: March 6, 2021 16:42 IST

Open in App

शिमला, छह मार्च हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा कि पहली अप्रैल से राज्य के विधायकों को उनके वेतन का पूरा भुगतान शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमएलएलैड) निधि भी पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।

अपना चौथा बजट पेश करते हुए ठाकुर ने कहा कि कोविड19 महामारी से प्रभावित दौर में भी कुल 50,192 करोड़ रुपये के व्यय का 2021-22 का बजट पिछले वित्त वर्ष के 49,131 करोड़ रुपये की तुलना में 1,061 करोड़ रुपये अधिक है।

मुख्यमंत्री ने सदन में घोषणा की कि विधायकों को पहली अप्रैल 2021 से उनका पूरा वेतन मिलने लगेगा।

ठाकुर के पस वित्त विभाग का भी दायित्व है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि (एलएलएलैड) का पैसा न केवल पूरी तरह बहाल होगा, बल्कि इसे पांच लाख बढ़ा कर 1.75 करोड़ रुपये की जगह 1.80 करोड़ रुपये किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले साल कोविड19 महामारी से उत्पन्न संकट के दौरान राज्य सरकार ने विधायकों का वेतन 30 प्रतिशत कम कर दिया था और विधायक निधि भी दो साल के लिये निलम्बित कर दी है।

मुख्यमंत्री ने योजना विभाग का नाम बदल कर नीति विभाग करने की भी घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?