लाइव न्यूज़ :

एक्सचेंज में फरवरी में बिजली का औसत हाजिर मूल्य 16 पैसे बढ़कर 3.39 रुपये प्रति यूनिट रहा

By भाषा | Updated: March 4, 2021 17:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) में फरवरी में अगले दिन पहले की आपूर्ति के सौदों में (डीएएम-बाजार में) बिजली की औसत हाजिर दर एक साल पहले इसी माह की तुलना में 16 प्रतिशत बढ़कर 3.39 रुपये प्रति यूनिट रही।

आईईएक्स ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक कई राज्यों में मांग बढ़ने से कीमतों में यह तेजी दिखी है।

बयान में कहा गया है , ‘‘अगले दिन के लिए (डीएएम) अनुबंध के बाजार में फरवरी में कुल 512.40 करोड़ यूनिट के सौदे हुये जो कि एक साल पहले के मुकाबले 19.5 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। इसमें कुल मिलाकर बिक्री की बोली 853 करोड़ 50 लाख यूनिट रही जो कि निष्पादित मात्रा का 1.7 गुणा रहा। इससे पता चलता है कि बिजली बाजार में उपलब्धता की कोई कमी नहीं है।’’

फरवरी 2020 में इन अनुबंधों की औसत दर 2.91 रुपये प्रति यूनिट थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस