लाइव न्यूज़ :

पेटीम छोटे शहरों से नियुक्तियां बढ़ा के प्रयास में, वहां घर से काम करने की होगी अनुमति: शर्मा

By भाषा | Updated: December 23, 2020 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच कंपनी ने छोटे शहरों से कर्मचारियों को नियुक्त करने के प्रयास को तेज कर दिया और उन्हें बड़े शहरों में स्थित उसके दफ्तरों में आने के बजाए, घर से ही काम करने की अनुमति दे रही है।

‘क्लीयर टैक्स ई-इनवॉयसिंग लीडरशिप कॉनक्लेव’ में शर्मा ने कहा कि शुरू में जिन लोगों को नियुक्त किया गया उन्हें, स्थिति सामान्य होने पर दफ्तरों में तैनात किये जाने की योजना थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस बात पर गौर किया कि हम उन शहरों से भी लोगों को नियुक्त कर सकते हैं, जहां पहले हम जाते नहीं थे। और लोग भी वहां से बड़े शहरों में नहीं जाते।’’

शर्मा के अनुसार, ‘‘हम छोटे शहरों से लोगों की नियुक्ति बढ़ा रहे हैं। लोग चंडीगढ़, जालंधर, ओड़िशा समेत जहां भी हैं, वे वहां से काम कर सकते हैं। हमारी योजना यह है कि हम छोटे शहरों में नियुक्ति करेंगे और उनसे बड़े शहरों में स्थिर दफ्तर आने को नहीं कहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने इस संदर्भ में कोई विशिष्ट मॉडल नहीं अपनाया है लेकिन उसके करीब 20 से 25 प्रतिशत कर्मचारी भविष्य में अपने हिसाब से घर बैठे काम कर सकते हैं।

महामारी और उसकी रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कंपनियों को कर्मचारियों को घर से ही काम करने की अनुमति देने को मजबूर किया है। आईटी और आईटी संबद्ध सेवा से जुड़ी कंपनियां अब कुछ कर्मचारियों को अपनी सुविधानुसार घर से ही काम करने की अनुमति दे रही हैं। इस मामले में वे ‘हाइब्रिड मॉडल’ अपना रही हैं। यानी कुछ कर्मचारियों को घर से जबकि कुछ को दफ्तर में आकर काम करने की अनुमति दी गयी है।

पिछले महीने, सरकार ने भी बीपीओ (बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग) और आईटी संबद्ध कंपनियों के लिये सरलीकृत दिशानिर्देश जारी किया ताकि उनका अनुपालन बोझ कम हो और वे कर्मचारियों के लिये घर से काम या कहीं से भी काम करने की रूपरेखा को अपना सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल