लाइव न्यूज़ :

सोयाबीन में सुधार से बाकी खााद्य तेल-तिलहनों के भाव सुधरे

By भाषा | Updated: December 4, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर देश के तेल-तिलहन बाजारों में शनिवार को सोयाबीन के भाव में सुधार के कारण सरसों, मूंगफली, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन सहित बाकी तेल-तिलहनों के भाव भी मजबूत हो गये और कीमतें लाभ दर्शाती बंद हुईं। कुछेक तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि देश में सोयाबीन फसल का मौसम होने के बावजूद किसान सस्ते में सोयाबीन की बिक्री नहीं कर रहे हैं। महाराष्ट्र के लातुर कीर्ति में सोयाबीन का प्लांट डिलिवरी भाव बढ़ाकर 7,100 रुपये क्विंटल (अधिभार अलग) कर दिया गया जिसका असर बाकी तेल-तिलहन कीमतों पर भी दिखा और उनके भाव मजबूत रहे।

उन्होंने कहा कि अमावस्या की छुट्टियों की वजह से देशभर की मंडियों में सोयाबीन की आवक घटकर लगभग दो लाख बोरी की रह गई। यह आवक पहले 6-6.5 लाख बोरी की थी।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों की कीमतों की निगरानी के लिए एक समिति बनानी चाहिये जो यह सुनिश्चित करे कि खुदरा बाजारों में बिकने वाले खाद्य तेलों के भाव, थोक बिक्री भाव के अनुरूप हों।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,850 - 8,875 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,900 - 5,985 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,000 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,920 - 2,045 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,690 -2,715 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,770 - 2,880 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,220 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,870 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,670

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,170 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,220 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,800 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,650 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,750 - 6,900, सोयाबीन लूज 6,600 - 6,700 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?