लाइव न्यूज़ :

स्थानीय डीओसी मांग बढ़ने से सोयाबीन दाना और बिनौला में सुधार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर देश में स्थानीय सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) की मांग बढ़ने के कारण देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में मंगलवार को सोयाबीन दाना और लूज के भाव में सुधार आया। मांग बढ़ने के मुकाबले आवक घटने से बिनौला तेल की कीमत भी सुधार का रुख दर्शाती बंद हुई। मलेशिया एक्सचेंज में दो प्रतिशत की गिरावट के बावजूद बेपड़ता कारोबार होने से पाम एवं पामोलीन तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बनी रहीं। बाकी तेल-तिलहनों के भाव भी अपरिवर्तित रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में दो प्रतिशत की गिरावट थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल आधा प्रतिशत की गिरावट है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) की मांग बढ़ने तथा किसानों द्वारा कम भाव पर बिकवाली नहीं करने से सोयाबीन दाना और सोयाबीन लूज (दोनों तिलहन फसल) के भाव सुधार दर्शाते बंद हुए। सामान्य कारोबार के बीच सोयाबीन तेल, सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

पिछले साल बाजार में इस समय तक बिनौला की 90 लाख गांठों की आवक हुई थी जो इस साल घटकर 50 लाख गांठ ही रह गई है। दिल्ली में नमकीन बनाने वाले कंपनियों की बिनौला तेल की मांग है।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 9,070 - 9,100 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,100 - 6,185 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,975 - 2,100 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,870 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,760 -2,785 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,840 - 2,950 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,680 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,250 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,060

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,500 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,600 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,050 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,860 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,650 - 6,700, सोयाबीन लूज 6,500 - 6,550 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?