लाइव न्यूज़ :

विदेशों में तेजी के बीच सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन, सीपीओ, बिनौला और पामोलीन तेल में सुधार

By भाषा | Updated: November 17, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर विदेशी बाजारों में तेजी के रुख तथा देश में शादी-विवाह तथा जाड़े के मौसम में हल्के खाद्य तेलों की मांग बढ़ने के कारण देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें लाभ के साथ बंद हुईं। आवक बढ़ने के कारण मूंगफली तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

बाजार सूत्रों ने कहा कि जाड़े के मौसम में हल्के तेलों की मांग बढ़ने, शादी विवाह के मौसम और विदेशी बाजारों में तेजी का रुख होने से सरसों और सोयाबीन जैसे हल्के तेलों की मांग है जिससे इनके भाव लाभ के साथ बंद हुए। विदेशी बाजारों में पॉल्ट्री कंपनियों की सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) की मांग बढ़ने से सोयाबीन दाना एवं लूज के भाव भी सुधार के साथ बंद हुए।

उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 2.1 प्रतिशत की तेजी है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में डेढ़ प्रतिशत की तेजी रही। उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में तेजी होने के कारण सीपीओ और पामोलीन तेलों के भाव लाभ के साथ बंद हुए। इसी तरह शिकॉगो एक्सचेंज में तेजी की वजह से सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार आया।

सरसों की खुदरा कारोबारियों की मांग बढ़ने के बीच सलोनी शम्साबाद में सरसों का भाव 9,250 रुपये से बढ़ाकर 9,300 रुपये क्विंटल कर दिया गया जिससे बाकी स्थानों पर भी सरसों तेल-तिलहनों के भाव मजबूत हो गये। सूत्रों ने कहा कि जाड़े तथा शादी विवाह के मौसम में सरसों की मांग बढ़ रही है और इसकी उपलब्धता कम हो रही है।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को आयात शुल्क कम-ज्यादा करने के बजाय गरीब उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से उन्हें सरसों और सोयाबीन तेल उपलब्ध कराये जैसा कि हरियाणा और हिमाचल प्रदेश द्वारा किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि पीडीएस के जरिये तेल वितरण करने के लिए हाफेड को अपने नारनौल और रेवाड़ी (हरियाणा) की तेल मिलों को चालू करना चाहिये ताकि ग्राहकों को शुद्ध सरसों तेल मिल सके।

सूत्रों ने कहा कि देश में सरसों की आवक घटकर डेढ़ लाख बोरी रह गई है जबकि मांग लगभग तीन लाख बोरी की है। जाड़े के मौसम में आगे निरंतर मांग बढ़ने की उम्मीद है। सरसों की पूरी तरह से परिपक्व फसल मार्च से पहले मिलने की संभावना नहीं है।

सूत्रों ने कहा कि किसान सोयाबीन की ऊपज कम मात्रा में बाजार ला रहे हैं और वे कम भाव पर बिक्री करने से भी बच रहे हैं क्योंकि पहले वे अधिक भाव देख चुके हैं। महाराष्ट्र के धुलिया में, प्लांट डिलीवरी भाव 6,300 रुपये क्विन्टल (अधिभार अलग से) पर सोयाबीन लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गुजरात और राजस्थान में मूंगफली की आवक बढ़ने से मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में गिरावट आई।

सूत्रों ने कहा कि तेल आयात पर वर्ष 2019-20 में लगभग 71,625 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। तेल आयात कम होने के बावजूद विदेशों में खाद्य तेलों के महंगा होने से देश के आयात का खर्च एक नवंबर 2021 तक बढ़कर 1,17,000 करोड़ रुपये हो गया। सरकार को शुल्क कम ज्यादा करने के बजाय देश में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता हासिल करने के सतत प्रयास करना चाहिये।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 9,000 - 9,025 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,925 - 6,010 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,350 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,955 - 2,080 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,735 -2,760 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,815 - 2,925 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,600 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,150 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,950

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,250 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,350 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,880 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,750 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,050 - 6,150, सोयाबीन लूज 6,025 - 6,075 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल