लाइव न्यूज़ :

विदेशों में भाव चढ़ने के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में भी सुधार

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को लगभग सभी तेल तिलहनों के भाव लाभ दर्शाते बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में एक प्रतिशत ओर शिकागो एक्सचेंज में ढाई प्रतिशत की मजबूती देखने को मिली। इसका सीधा असर स्थानीय तेल तिलहन कारोबार पर हुआ तथा सोयाबीन तेल, कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतें लाभ दर्शाती बंद हुई। सामान्य कारोबार के बीच बाकी अन्य तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से निरंतर तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने की बात कही जा रही है। इस दिशा में सरकार के विभिन्न प्रयास और कार्यक्रम को लेकर तिलहन किसानों में उत्साह है और सरकार की ओर से इस बार किसानों को सोयाबीन के बेहतर दाने बीज के रूप में दिये गये तो तिलहन की आगामी पैदावार अपेक्षा से कहीं अधिक की होने की संभावना है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,025 - 7,075 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,745 - 5,890 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,200 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,180 - 2,310 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,265 -2,315 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,365 - 2,465 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,650 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,550 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,210 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,220 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,300 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,050 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?