लाइव न्यूज़ :

वाहन क्षेत्र में नियुक्तियों में सुधार जारी, सितंबर में 29 प्रतिशत वृद्धि: नौकरी डॉट कॉम

By भाषा | Updated: November 2, 2020 14:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर भारत के वाहन क्षेत्र में नियुक्तियों में सुधार जारी है और सितंबर महीने में इसमें 29 प्रतिशत की क्रमिक वृद्धि दर्ज की गयी। हालांकि, यह अब भी कोरोना वायरस महामारी से पहले के स्तर से नीचे है। रोजगार संबंधी ऑनलाइन सेवाएं देने वाले पोर्टल नौकरी डॉट कॉम ने इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि जून, 2020 से ही सकारात्मक रुख बना हुआ है और माह-दर-माह सुधार हो रहा है।

उसने कहा, ‘‘जब हम कोविड से पहले और बाद के इस क्षेत्र के प्रदर्शन के स्तर की तुलना करते हैं, इसमें स्पष्ट सुधार दिखता है। हालांकि, यह अब भी कोविड से पहले के स्तर की तुलना में सितंबर में 25 प्रतिशत नीचे बना हुआ है।’’

इस साल अप्रैल में यह कोविड से पहले के स्तर से 80 प्रतिशत नीचे था।

कंपनी ने कहा कि नियुक्तियों में पिछले कुछ महीने में क्रमिक सुधार हुआ। यह अगस्त में कोविड पूर्व स्तर से 42 प्रतिशत नीचे था।

नौकरी डॉट कॉम के अनुसार, शीर्ष भूमिकाओं में उत्पादन प्रबंधक, औद्योगिक इंजीनियर, बिक्री / व्यवसाय विकास प्रबंधक, सेवा रखरखाव इंजीनियर, डिजाइन इंजीनियर और अकाउंटेंट शामिल हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर - मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस मेंटेनेंस इंजीनियर और प्रोडक्शन मैनेजर जैसी भूमिकाओं में 57 फीसदी, 46 फीसदी और 22 फीसदी की वृद्धि देखी गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम