लाइव न्यूज़ :

मूंगफली में सुधार, पाम एवं पामोलीन तथा सोयाबीन में गिरावट, सरसों तेल तिलहन पूर्ववत

By भाषा | Updated: November 23, 2020 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर मांग बढ़ने के बीच मंडियों में कम आवक से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोमवार को मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में सुधार आया वहीं बिनौला से महंगा बैठने के कारण सोयाबीन तथा विदेशों में तेज होने के बावजूद जाड़े में मांग घटने से पाम एवं पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट आई।

बाजार के जानकार सूत्रों ने बताया कि गुजरात में मूंगफली तेल की मांग है लेकिन किसान सस्ते में बेचने को तैयार नहीं है और इसी कारण मंडियों में मूंगफली की आवक कम है जिसकी वजह से मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में सुधार आया।

उन्होंने कहा कि सामान्य कारोबार के बीच सरसों तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थायें हाफेड और नाफेड कम कीमत पर सरसों की बिक्री नहीं कर रहे जो आगामी जनवरी-फरवरी की मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए एक विवेकपूर्ण फैसला कहा जा सकता है।

सूत्रों ने कहा कि विश्व स्तर पर हल्के तेलों की मांग बढ़ी है। शिकागो एक्सचेंज में दो प्रतिशत और मलेशिया एक्सचेंज में 2.5 प्रतिशत की तेजी के बीच देश में ‘सॉफ्ट आयल’ (हल्के तेल) के रूप में बिनौला तेल के मुकाबले सोयाबीन डीगम महंगा बैठता है। इसलिए शिकागो एक्सचेंज में तेजी होने के बावजूद सोयाबीन की मांग प्रभावित होने से सोयाबीन दिल्ली और सोयाबीन डीगम के भाव में क्रमश: 50-50 रुपये क्विन्टल की गिरावट आई।

उन्होंने कहा कि विदेशों से सोयाबीन डीगम का आयात करने का भाव मौजूदा आयात शुल्क मूल्य के हिसाब से मुनाफा सहित 112.50 रुपये किलो बैठता है जबकि बाजार में इसका भाव 104 रुपये किलो है। यानी कि आयात शुल्क मूल्य के बाजार भाव के अनुरूप नहीं होने से सोयाबीन डीगम आयात मूल्य की तुलना में काफी नीचे बिक रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार को आयात शुल्क मूल्य निर्धारण की नीति को पारदर्शी बनाते हुए इसका निर्धारण बाजार भाव के अनुरूप करना होगा जिससे आयातकों की चिंताओं को दूर किया जा सकेगा।

सूत्रों ने कहा कि सॉफ्ट आयल का आयात करने की पूरी जद्दोजहद (जहाज में माल की लदान, यात्रा के समय, देश के बंदरगाह पर इसे खाली करने और मंडी तक पहुंचाने इत्यादि) की पूरी प्रक्रिया में 60-70 दिन लगते हैं। ऐसे में आयात शुल्क मूल्य का निर्धारण बाजार भाव के अनुरूप होने से आयातकों को अपने सौदों को लेकर एक प्रकार की निश्चितिंता होगी कि उन्हें अचानक घट बढ़ नहीं झेलना होगा और अप्रत्याशित ढंग से घाटा नहीं सहना होगा।

उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में तेजी का रुख होने के बावजूद देश के विभिन्न हिस्सों में आंशिक लॉकडाउन से होटल और रेस्तरां की मांग प्रभावित होने तथा जाड़े में सामान्य तौर पर कमजोर रुख रहने के कारण सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट आई।

तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,270 - 6,320 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,440- 5,490 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,120 - 2,180 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,480 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,880 - 2,030 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,000 - 2,110 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,550 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,300 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 10,400 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,180 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,100 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 10,600 रुपये।

पामोलीन कांडला- 9,800 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,500 - 4,550 लूज में 4,335 -- 4,365 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम