लाइव न्यूज़ :

इस वर्ष सेंसेक्स का महत्वपूर्ण पड़ाव

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली 14 अक्टूबर इस वर्ष शेयर बाजार में जोरदार तेजी बनी हुई है। बीएसई सेंसेक्स के इस साल अबतक के महत्वपूर्ण पड़ाव निम्नलिखित हैं:

* जनवरी 21 : बीएसई सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 50,000 अंक के रिकॉर्ड स्तर को छुआ।

* फरवरी 3 : पहली बार सेंसेक्स 50,000 अंक से ऊपर बंद हुआ।

* फरवरी 5 : सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 51,000 अंक के स्तर को पार किया।

* फरवरी 8 : सेंसेक्स 51,000 अंक के ऊपर बंद हुआ।

*15 फरवरी : सेंसेक्स पहली बार 52,000 अंक के स्तर से आगे निकला।

* जून 22 : सेंसेक्स पहली बार कारोबार के दौरान 53,000 अंक पर पहुंचा।

* जुलाई 7 : सेंसेक्स पहली बार 53,000 अंक से ऊपर बंद हुआ।

* अगस्त 4 : सेंसेक्स ने पहली बार 54,000 अंक को छुआ और इसी दिन इससे ऊपर बंद भी हुआ।

* अगस्त 13 : सेंसेक्स नया रिकॉर्ड बनाते हए 55,000 अंक के पार पंहुचा और इस स्तर के ऊपर बंद हुआ।

* अगस्त 18 : सेंसेक्स कारोबार के दौरान 56,000 अंक के पार निकला।

* अगस्त 27 : सेंसेक्स पहली बार 56,000 अंक के ऊपर बंद हुआ।

* अगस्त 31 : सेंसेक्स दिन के कारोबार में 57 हजार अंक के पार पंहुचा और इसी स्तर पर बंद भी हुआ, इस दिन बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 250 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा।

* सितंबर 3 : सेंसेक्स पहली बार 58,000 अंक की नयी ऊंचाई पर पहुंचा और इसी स्तर से ऊपर बंद भी हुआ।

* सितंबर 16 : सेंसेक्स लंबी छलांग लगाते हुए 59,000 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा और इसी दिन इससे ऊपर बंद हुआ, वही बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 260 लाख करोड़ रुपये के पार पंहुचा।

* सितंबर 24 : बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के दौरान पहली बार 60,000 अंक के स्तर को पार कर एतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा और इसी दिन इस एतिहासिक आंकड़े से ऊपर बंद भी हुआ।

* अक्टूबर 13 : बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 270 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा।

* अक्टूबर 14 : सेंसेक्स पहली बार 61,000 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा और इसी स्तर से ऊपर बंद भी हुआ।

इस साल (जनवरी से अक्टूबर) बीएसई का सेंसेक्स अब तक 13,554.62 अंक यानी 28.38 फीसदी चढ़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?