लाइव न्यूज़ :

निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए टी+1 निपटान चक्र को लागू करना महत्वपूर्ण: सेबी प्रमुख

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर सेबी प्रमुख अजय त्यागी ने रविवार को कहा कि फरवरी 2022 से चरणबद्ध तरीके से टी+1 निपटान चक्र को लागू करने के फैसले से निवेशकों के हितों की रक्षा करने में काफी मदद मिलेगी।

उन्होंने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में एक समारोह के दौरान कहा कि इसके अलावा पूंजी बाजार नियामक ने हाल के दिनों में निवेशकों की सुरक्षा के लिए कई नियामक उपाय किए हैं।

त्यागी ने कहा कि इन उपायों में अपफ्रंट मार्जिन फ्रेमवर्क, जोखिम-ओ-मीटर, ई-केवाईसी और प्रतिज्ञा-प्रतिग्रहण तंत्र के जरिए ग्राहकों की सुरक्षा शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘फरवरी 2022 से चरणबद्ध तरीके से टी+1 (कारोबारी दिन के बाद एक दिन) निपटान को लागू करने का निर्णय निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।’’

टी+1 का अर्थ है कि वास्तविक लेनदेने होने के एक दिन के भीतर बाजार कारोबार से संबंधित निपटान को मंजूरी देनी होगी। इस समय भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार का निपटान लेनदेन के बाद दो कार्य दिवसों (टी+2) में किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?