लाइव न्यूज़ :

फौरी परिपक्वता साझा-कोष निवेशक को तत्काल निकासी की सुविधा दे सकेंगे

By भाषा | Updated: July 30, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को संपत्ति प्रबंधन कंपनियों को एक दिन की परिपक्वता अवधि वाले कोष (ओवरनाइट म्यूचुअल फंड) की योजनाओं के निवेशकों को यूनिट को तत्काल भुनाने की सुविधा देने की छूट दी। इससे वे यूनिट के विमाचन के आवेदन के दिन ही राशि संबंधित निवेशक के खाते में भेज सकेंगे।

इससे पहले, संपत्ति प्रबंधन कंपनियों को यह सुविधा कम समय के निवेश वाली योजनाओं यानी लिक्विंड फंड के लिये मिली थी। लिक्विंड फंड में अधिकतम 91 दिन की अवधि के लिये निवेश किया जाता है।

तत्काल पहुंच सुविधा (आईएएफ) के तहत निवेशक जिस दिन प्रतिभूतियों को बेचने के लिये आवेदन देता है, उसी दिन राशि उसके बैंक खाते में आ जाती हैं

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक परिपत्र में कहा कि एएमसी म्यूचुअल फंड की एक दिन और कुछ दिनों के निवेश वाली योजनाओं में तत्काल पहुंच सुविधा की पेशकश कर सकती हैं।

इसके अलावा, नियामक ने बिना दावे वाली भुनायी गयी राशि और लाभांश को लेकर नियमों में बदलाव किया है।

सेबी ने कहा कि बिना दावे वाली भुनायी गयी राशि और लाभांश को वर्तमान में केवल कॉल मनी मार्केट या मुद्रा बाजार से जुड़े उत्पादों यानी ट्रेजरी बिजली, प्रोमिसरी नोट आदि में निवेश की अनुमति है। इस राशि को अब एक दिन, कुछ दिनों के लिये निवेश वाले कोष और उस मुद्रा बाजार म्यूचुअल फंड योजनाओं में भी निवेश किया जा सकता है जिसे म्यूचुअल फंड ने विशेष रूप से बिना दावे वाली राशि के लिये बनाया है।

एक दिन के निवेश वाला उत्पाद यानी ओवरनाइट फंड एक ‘डेट फंड’ होता है। इसमें ऐसी ऋण प्रतिभूतियों में निवेश किया जाता है, जिसकी परिपक्वता अवधि एक दिन की होती है। इसमें सीबीएलओ (कोलेटरलाइज्ड बॉरोइंग एंड लेंडिंग आब्लिगशन), एक दिन के रिवर्स रेपो और अन्य बांड या मुद्रा बाजार प्रतिभूति शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या