लाइव न्यूज़ :

आईएमएफ ने भारत के वृद्धि पर केंद्रित बजट का स्वागत किया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 23:38 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार फरवरी अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने भारत के वित्त वर्ष 2021-22 के बजट का स्वागत किया है। आईएमएफ ने बृहस्तिवार को कहा कि भारत का बजट वृद्धि पर केंद्रित है और यह एक मजबूत और समावेशी आर्थिक पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आईएमएफ के निदेशक संचार गेरी राइस ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आम बजट सही तरीके से शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर केंद्रित है। यदि इसका पूरी तरह कार्यान्वयन होता है, तो इससे भारत की वृद्धि की क्षमता बढ़ेगी।

राइस ने कहा, ‘‘हम वृद्धि पर केंद्रित भारत सरकार के बजट का स्वागत करते हैं। राजकोषीय नीति मजबूत और समावेशी आर्थिक पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।’’

उन्होंने कहा कि हम खाद्य सब्सिडी को बजट में शामिल कर राजकोषीय पारदर्शिता के उपायों का भी स्वागत करते हैं। निश्चित रूप से विश्वसनीयता के लिए मध्यम अवधि में राजकोषीय मजबूती की रणनीति की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा कि हम वित्तीय क्षेत्र को और मजबूत करने की जरूरत से भी सहमत हैं। हमें इस क्षेत्र में प्रस्तावित उपायों के ब्योरे का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें