लाइव न्यूज़ :

जॉर्जीवा को प्रमुख के पद से नहीं हटाएगा आईएमएफ का कार्यकारी मंडल

By भाषा | Updated: October 12, 2021 11:22 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 अक्टूबर (एपी) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने विश्व बैंक के कर्मचारियों पर चीन की व्यापार रैंकिंग बदलने के लिए दबाव डालने के आरोपों को लेकर मंगलवार को अपने प्रबंध निदेशक क्रिस्टलिना जॉर्जीवा पर "पूरा विश्वास" जताया।

आईएमएफ के 24 सदस्यीय कार्यकारी मंडल ने एक बयान में कहा कि उसकी समीक्षा में "निर्णायक रूप से यह पता नहीं चला कि प्रबंध निदेशक क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने विश्व बैंक के एक शीर्ष अधिकारी के रूप में अपनी पूर्व भूमिका में कोई गलत कार्रवाई की।"

बयान के मुताबिक "पेश किए गए सभी सबूतों को देखने के बाद, कार्यकारी मंडल ने प्रबंध निदेशक के नेतृत्व में और अपने कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से जारी रखने की उनकी क्षमता में अपने पूर्ण विश्वास की पुष्टि की।"

हालांकि, इसमें कहा गया कि विश्व बैंक के कर्मचारियों द्वारा संभावित कदाचार की जांच की जा रही है।

जॉर्जीवा ने उन आरोपों से इनकार किया है जिनके अनुसार उन्होंने चीन और अन्य देशों की व्यापार में सुगमता से जुड़ी रैंकिंग प्रभावित करने वाले डेटा में बदलाव करने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाने में भूमिका निभायी थी।

इससे पहले आईएमएफ को विश्व बैंक की 'डूइंग बिजनेस रिपोर्ट' में चीन की रैंकिंग से जुड़ी गड़बड़ी की जांच करने वाली कानूनी सेवा प्रदाता कंपनी विल्मरहेल के वकीलों ने इस संबंध में जानकारी दी थी।

जांच में पाया गया था कि आईएमएफ की मौजूदा प्रबंध निदेशक क्रिस्टलिना जॉर्जीवा और अन्य अधिकारियों ने विश्व बैंक के कर्मचारियों पर चीन एवं दूसरे देशों की व्यापार रैंकिंग को प्रभावित करने वाले डेटा को बदलने के लिए दबाव डाला।

डूइंग बिजनेस रिपोर्ट (व्यापार करने में आसानी से जुड़़ी रिपोर्ट) में देशों के कर बोझ, नौकरशाही संबंधी बाधाओं, नियामक प्रणाली और अन्य व्यावसायिक स्थितियों का मूल्यांकन करने के बाद उन्हें रैंकिंग दी जाती थी और इस रैंकिंग का इस्तेमाल कुछ देश अपने यहां निवेश को आकर्षित करने के लिए करते रहे हैं।

जांच की वजह से विश्व बैंक ने सालाना डूइंग बिजनेस रिपोर्ट का प्रकाशन बंद कर दिया।

घटना के बाद जॉर्जीवी से इस्तीफे की मांग की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित