लाइव न्यूज़ :

आईएलएंडएफएस ने शेंद्रा ग्रीन एनर्जी में हिस्सेदारी बेचने के लिए आरएफपी मांगे

By भाषा | Updated: July 31, 2021 17:12 IST

Open in App

मुंबई, 31 जुलाई आईएलएंडएफएस ने शेंद्रा ग्रीन एनर्जी में आईएलएंडएफएस एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (आईईडीसीएल) की हिस्सेदारी बेचने के लिए अनुरोध प्रस्ताव जारी किया है।

एक सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है, ‘‘आईईडीसीएल की 100 प्रतिशत अनुषंगी शेंद्रा ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) एसजीईएल में आईईडीसीएल की हिस्सेदारी की संभावित बिक्री के लिए अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) आमंत्रित कर रही है।’’

एसजीईएल, जिसे पहले जीएपीएस पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम से जाना जाता था, एक 13 मेगावॉट बायोमास आधारित बिजली संयंत्र है जिसे 18 फरवरी, 2005 को शुरू किया गया था। यह शेंद्रा एमआईडीसी, औरंगाबाद, महाराष्ट्र में स्थित है।

आईईडीसीएल ने दिसंबर, 2010 में जीएमएस समूह से जीएपीएस में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।

समूह ने कहा कि 12 अक्टूबर, 2006 को, एसजीईएल ने 13 साल के लिए महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के साथ बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए थे और वाणिज्यिक परिचालन सात दिसंबर 2008 को शुरू हुआ था, जिसके बाद उसने एमएसईडीसीएल को बिजली बेचना शुरू कर दिया था।

इसे मुख्य रूप से ईंधन (बायोमास) संग्रह और भंडारण संबंधी मुद्दों के कारण परिचालन बाधाओं का सामना करना पड़ा और इसलिए संयंत्र का परिचालन जून, 2015 से बंद कर दिया गया था।

नोटिस के अनुसार, 20 अप्रैल, 2016 को एसजीईएल ने एमएसईडीसीएल को पीपीए को समाप्त करने के लिए अधिसूचित किया था।

आईएलएंडएफएस ने पात्र आवेदकों से 30 अगस्त, 2021 तक अनुरोध प्रस्ताव जमा कराने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?