लाइव न्यूज़ :

आईएलएंडएफएस को जम्मू-कश्मीर सुरंग परियोजना के लिए ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी की तलाश

By भाषा | Updated: November 7, 2021 17:17 IST

Open in App

मुंबई, सात नवंबर पिछले साल दिसंबर में जम्मू-कश्मीर में चेनानी-नाशरी सुरंग (सीएनटीएल) परियोजना को क्यूब हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर को 3,900 करोड़ रुपये में बेचने वाली आईएलएंडएफएस इस बिक्री करार के समाप्त होने और इसके मूल्यांकन में वृद्धि के बाद एक नए खरीदार या सिंगापुर की राजमार्ग कंपनी से संशोधित प्रस्ताव मिलने के इंतजार में है। परियोजना का मूल्यांकन अब 5,200 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

सीएनटीएल, आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स की एक अनुषंगी कंपनी है, जिसने अगस्त 2020 में क्यूब के साथ 3,900 करोड़ रुपये का शेयर खरीद समझौता किया था, लेकिन एनसीएलटी और एनएचएआई सहित नियामकों की ओर से मंजूरी में देरी के कारण यह समझौता इस अगस्त में समाप्त हो गया।

जम्मू-श्रीनगर के बीच यात्रा के समय में 31 किमी की कटौती करने वाली इस सुरंग का काम दिसंबर, 2018 में रुक गया था।

दो लेन की चेनानी-नाशरी सुरंग को मार्च, 2017 में 5,269 करोड़ रुपये की परियोजना लागत के शुरू किया गया था। इसकी रियायत की अवधि मार्च, 2032 तक थी। इस परियोजना के लिए दो दर्जन से अधिक बोलियां मिलीं और क्यूब की 3,900 करोड़ रुपये की पेशकश सबसे अधिक थी।

आईएलएंडएफएस के प्रवक्ता ने रविवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम पुष्टि करते हैं कि सीएनटीएल-क्यूब शेयर खरीद समझौता समाप्त हो गया है और संशोधित उचित मूल्य पहले के मूल्यांकन से अधिक है। लेकिन हम मूल्यांकन या अगले कदमों पर विवरण साझा नहीं कर सकते क्योंकि मामला विचाराधीन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट