लाइव न्यूज़ :

मुंबई में भारत का अपना पहला सिटी स्टोर खोलेगी आइकिया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:29 IST

Open in App

घरेलू फर्नीचर एवं साज-सज्जा के सामानों की खुदरा विक्रेता आइकिया ने मंगलवार को कहा कि वह मुंबई में भारत का अपना पहला सिटी स्टोर खोलेगी जिससे शहर के उसके ग्राहकों को फायदा होगा। स्वीडिश कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले साल नवी मुंबई में एक बड़ा स्टोर खोलने के बाद आइकिया अब मुंबई के वर्ली इलाके में कमला मिल्स में एक छोटा सिटी स्टोर खोलेगी। इसमें कहा गया, "महाराष्ट्र और भारत के लिए आइकिया की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के अनुरूप, वर्ली का यह स्टोर भारत में अपने तरह का पहला स्टोर होगा। इससे पहले आइकिया पेरिस, मॉस्को और शंघाई जैसे शहरों में ऐसे ही स्टोर खोल चुकी है।" कंपनी ने कहा कि वह वर्ली सिटी स्टोर के बाद मुंबई में एक और सिटी स्टोर खोलेगी। आइकिया ने कहा कि उसे भारतीय बाजार की संभावनाओं में पूरा विश्वास है और अगले साल कई और स्टोर खोले जाएंगे। बयान के मुताबिक वर्ली का यह स्टोर 80,000 वर्ग फुट में फैला होगा और 2021 के अंत तक खुलेगा। आइकिया इंडिया के बाजार एवं विस्तार प्रबंधक पर होर्नेल ने कहा कि मुंबई कंपनी के सबसे अहम बाजारों में से एक है और इससे साथ आइकिया एक बड़े ग्राहक वर्ग की जरूरतों को पूरा करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो