लाइव न्यूज़ :

इकारो गारंटीज ने किराया बांड की पेशकश करने के लिए योरओनरूम के साथ साझेदारी की

By भाषा | Updated: July 19, 2021 18:19 IST

Open in App

बेंगलुरू, 19 जुलाई भारत में प्रतिभूति संबंधी समाधान प्रदान करने वाली वित्तीय सेवा फर्म इकारो गारंटीज ने सोमवार को बेंगलुरु के स्टार्ट-अप योरओनरूम के साथ साझेदारी करने की घोषणा की जिसके तहत वह किरायेदार की ओर से किराया-बांड जारी करेंगी।

योरओनरूम एक आवासीय रियल एस्टेट प्रोप-टेक रेंटल और प्रॉपर्टी मैनेजमेंट कंपनी है।

व्यवस्था के तहत, इकारो गारंटीज मकान मालिक को योरओनरूम के किरायेदारों की ओर से रेंटल बांड जारी करेगी। यह किरायेदारों को बिना किसी सिक्योरिटी डिपॉजिट (जमानत राशि) के किराए के अपार्टमेंट में जाने में सक्षम करेगा। कंपनी ने कहा है कि यह समाधान इस बात को देख कर पेश किया गया है कि परंपरागत रूप से, घर के मालिक अपनी संपत्ति एकल और कामकाजी पेशेवरों को विभिन्न चिंताओं के कारण किराए पर देने में अनिच्छुक रहते हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार योरओनरूम संपत्ति के मालिकों के साथ उनकी संपत्ति और किराये के प्रबंधन के लिए तीन से पांच साल के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करता है। योरओनरूम के सीईओ प्रभात कुमार तिवारी ने कहा, " हम अकेले रहने वाले लोगों के लिए जीरो डिपॉजिट के साथ बिना किसी झंझट के रेडी-टू-मूव-इन रूम प्रदान करने का लक्ष्य रखते है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई