IIT बॉम्बे के छात्रों ने बनाया ऐप और वेबसाइट, अभी मुंबई के लिए मिलेगी रियल-टाइम मौसम की जानकारी

By आकाश चौरसिया | Updated: July 16, 2024 16:06 IST2024-07-16T15:34:05+5:302024-07-16T16:06:17+5:30

वास्तविक समय में वर्षा और जलभराव की जानकारी वेब पोर्टल की लिंक https://www.mumbaiflood.in/ के जरिए प्राप्त हो सकेगी। इसी तरह मुंबई में आने वाली बाढ़ की भी जानकारी ऐप के माध्यम से पूर्वानुमान प्राप्त हो सकता है।

IIT Bombay students created app website will provide real-time weather information for Mumbai | IIT बॉम्बे के छात्रों ने बनाया ऐप और वेबसाइट, अभी मुंबई के लिए मिलेगी रियल-टाइम मौसम की जानकारी

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsपूर्वानुमान प्राप्त करने के लिए आईआईटी बॉम्बे के छात्रों ने इस तकनीक का इजात कियाऐप और वेबसाइट के जरिए अब पूर्वानुमान जानकारी मिल जाएगीमुंबई में बाढ़ या मानसून के क्या हैं हालात..

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (आईआईटी-बी) ने मानसून से पहले हाइपरलोकल स्तर पर वर्षा का पूर्वानुमान और बाढ़ की निगरानी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित किया है। इस प्रणाली को आईआईटी-बी के इंटरडिसिप्लिनरी प्रोग्राम इन क्लाइमेट स्टडीज (आईडीपीसीएस) के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की एक टीम द्वारा विकसित किया गया है। यह प्रणाली फिलहाल केवल मुंबई के लिए विकसित की गई है।

वास्तविक समय में वर्षा और जलभराव की जानकारी वेब पोर्टल लिंक https://www.mumbaiflood.in/ पर पता चल जाएगी। और मुंबई में आने वाली बाढ़ की जानकारी ऐप के माध्यम से प्राप्त हो सकती है। पोर्टल और ऐप लोगों को पहले से योजना बनाने के लिए वर्षा पूर्वानुमान और बाढ़ का अपडेट दे देगा।

यह पहल एचडीएफसी-ईआरजीओ आईआईटी बॉम्बे (एचई-आईआईटीबी) इनोवेशन लैब द्वारा की गई है, जिसमें एमसीजीएम सेंटर फॉर म्यूनिसिपल कैपेसिटी बिल्डिंग एंड रिसर्च (एमसीएमसीआर) के सहयोग से एचडीएफसी ईआरजीओ की फंडिंग शामिल है।

यह प्रणाली कोलाबा, सांताक्रूज और मरीन लाइन्स में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मुख्य वेधशालाओं से मौसम डाटा का उपयोग करती है और पूरे मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में 60 से अधिक स्वचालित मौसम स्टेशनों और वर्षा निगरानी स्टेशनों को भी टैप करती है।

हाइपरलोकल वर्षा पूर्वानुमान वैश्विक पूर्वानुमान प्रणाली (जीएफएस) से प्राप्त किए गए हैं और एआई/एमएल मॉडलिंग के माध्यम से बढ़ाए गए हैं। इसके उपयोगकर्ता वेब पोर्टल और ऐप दोनों में वर्षा टैब पर अगले 24 घंटों के लिए प्रति घंटा वर्षा अपडेट तक पहुंच सकते हैं।

उपयोगकर्ता जल-स्तर की लाइव जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रणाली में मुंबई के विभिन्न बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में नौ जल-स्तर निगरानी स्टेशन हैं, जिनके जरिए ये अपडेट देगा। दूसरी तरफ स्टेशन मानसून के दौरान वास्तविक समय में जलभराव की अपडेट देने का प्रयास करेंगे।

Web Title: IIT Bombay students created app website will provide real-time weather information for Mumbai

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे