लाइव न्यूज़ :

आईएचसीएल को तीसरी तिमाही में 133.22 करोड़ रुपये का घाटा

By भाषा | Updated: February 3, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी टाटा समूह की आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लि. (आईएचसीएल) को दिसंबर, 2020 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 133.22 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।

कोविड-19 महामारी के प्रतिकूल प्रभाव की वजह से कंपनी को घाटा उठाना पड़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 213.17 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

आईएचसीएल ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत कुल आय 614.53 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,408.91 करोड़ रुपये थी।

आईएचसीएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पुनीत चटवाल ने कहा, ‘‘तीसरी तिमाही में शादी-ब्याज के सीजन आदि की वजह से उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। नवोन्मेषण के जरिये हम राजस्व के वैकल्पिक स्रोत का सृजन करते रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?