लाइव न्यूज़ :

इफको दुनिया की शीर्ष सहकारी संस्था

By भाषा | Updated: December 2, 2021 17:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर उर्वरक बनाने वाली इफको ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे दुनिया के प्रमुख 300 सहकारी समितियों में शीर्ष सहकारी समिति का दर्जा दिया गया है।

इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने एक बयान में कहा कि यह रैंकिंग, प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनुपात में कारोबार पर आधारित है।

यह रैंकिंग, अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (आईसीए) द्वारा प्रकाशित 10वीं वार्षिक विश्व सहकारी ‘मॉनिटर’ (डब्ल्यूसीएम) रिपोर्ट के 2021 संस्करण के अनुसार है।

इफको समग्र कारोबार रैंकिंग में भी पिछले वित्तवर्ष के 65वें से 60वें स्थान पर पहुंच गया है।

इफको के प्रबंध निदेशक, यूएस अवस्थी ने कहा, ‘‘इफको में, हम हमेशा किसानों की आय को दोगुना करने के मिशन के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे देश भर में किसानों का संपूर्ण विकास सुनिश्चित हो सके और सहकारी आंदोलन को मजबूत किया जा सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम नवाचार में विश्वास करते हैं क्योंकि यह सफलता की कुंजी है, इसलिए हम खेती के लिए इफको नैनो यूरिया लिक्विड से शुरुआत करते हुए खेती के लिए, विशेष रूप से वैकल्पिक उर्वरकों के लिए नैनो-प्रौद्योगिकी आधारित समाधान पेश कर रहे हैं।’’

अवस्थी ने कहा कि हम जल्द ही इफको नैनो डीएपी और अन्य नैनो-आधारित उत्पाद पेश करेंगे।

आईसीए और यूरोपियन रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑन कोऑपरेटिव एंड सोशल एंटरप्राइजेज (यूरिक्से) ने एक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार के दौरान ‘वर्ल्ड कोऑपरेटिव मॉनिटर’ के 2021 संस्करण का शुभारंभ किया।

रिपोर्ट दुनिया भर में सबसे बड़ी सहकारी समितियों के आर्थिक और सामाजिक प्रभाव की पड़ताल करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार