लाइव न्यूज़ :

इफ्को किसान संचार के पहली तिमाही की पशुचारा बिक्री 30 प्रतिशत बढ़कर 49 करोड़ रुपये का हुआ

By भाषा | Updated: July 27, 2021 16:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई इफ्को किसान संचार ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद मजबूत मांग के बीच चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही में उसकी मवेशियों के चारे की बिक्री 29.73 प्रतिशत बढ़कर 49.13 करोड़ रुपये की हो गई।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वित्तवर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान मवेशियों के चारे की बिक्री 37.87 करोड़ रुपये की हुई थी।

इसमें कहा गया है कि मात्रा के लिहाज से मवेशी के चारे की बिक्री 28.24 फीसदी बढ़कर 24,756 टन हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 19,303 टन की हुई थी।

इफ्को किसान संचार नेशनल के बिक्री प्रमुख, गणेश दास ने कहा ने कहा, ‘‘अप्रैल-जून 2021 के दौरान कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से बाजार में कठिन परिस्थितियों के बावजूद हमें यह घोषणा करते हुए खुशी है कि हमने पहली तिमाही में अपने पशु चारा व्यवसाय में एक सराहनीय वृद्धि हासिल किया है।’’

उन्होंने कहा कि जून में कारोबार शुरू हुआ क्योंकि कोरोनोवायरस के मामले घट रहे थे और कंपनी ने अकेले उसी महीने 10,000 टन पशु चारा बेचा।

दास ने कहा कि बिक्री में वृद्धि, गुणवत्ता वाले पशु आहार के उपयोग के बारे में किसानों में जागरूकता बढ़ने के कारण हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि इफको किसान पशु चारा उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ निर्मित होता है और इसके परिणामस्वरूप कंपनी को देश भर में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

वित्तवर्ष 2020-21 में अपने संचालन के पहले पूर्ण वर्ष में, कंपनी ने 160 करोड़ रुपये मूल्य का एक लाख टन पशु चारा बेचा था।

दिल्ली स्थित कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रायोगिक आधार पर मिश्रित पशु चारा व्यवसाय में प्रवेश किया। यह इफ्को किसान के कुल कारोबार में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान देता है और कंपनी के विकास का एक प्रमुख केंद्र है।

इफ्को किसान, जो वर्तमान में कई तीसरे पक्ष के निर्माताओं से पशु चारा खरीदता है, वह अपने गठजोड़ को और व्यापक बनाने की कोशिश कर रहा है और अपनी खुद की चारा निर्माण सुविधाएं स्थापित करने पर भी विचार कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल