लाइव न्यूज़ :

इफ्को किसान, हिमालया ड्रग्स के साथ मध्यप्रदेश में अश्वगंधा की खेती में किसानों की करेंगे

By भाषा | Updated: December 23, 2020 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसम्बर इफ्को किसान ने हिमालया ड्रग कंपनी के साथ मिल कर मध्य प्रदेश में रतलाम जिले में किसानों को अश्वगंधा की जैविक विधि से खेती और उसके विपणन में मदद करने का कार्यक्रम शुरु किया है।

इफ्को-किसान के कृषि प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख मोरूप नम्गेल ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हिमालया ड्रग्स अपनी दवाओं में इस्तेमाल के लिए मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में 50 से अधिक किसानों को अश्वगंधा की जैविक खेती करने और बाद में उनसे खरीद करने के संबंध में करार किया है।

यह खेती लगभग 50 एकड़ खेतों में होगी जो जैविक रूप से प्रमाणित खेत होंगे। इस संबंध में किसानों की पैदावार को बढ़ाने और खेती के आधुनिक तरीकों के उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए हिमालया ड्रग्स ने इफ्को किसान के साथ साझेदारी की है।’’

इस प्रयास के तहत इफ्को किसान की ओर से किसानों को एक मोबाइल सिम भी दिया जायेगा तथा किसानों के खेत में उपकरण लगाकर उपग्रहीय तकनीक के माध्यम और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स) के उपयोग के जरिये किसानों के खेत की दैनिक आधार पर प्रत्यक्ष निगरानी की जायेगी और नियमित जरूरी परामर्श जारी किये जायेंगे।

इस अभियान के तहत किसानों के लिए जैविक बीज का प्रबंध भी इफ्को किसान और हिमालया ड्रग्स कंपनी ने किया है।

इफ्को किसान के प्रौद्योगिकिय स्तर पर पहल के तहत किसानों के खेत में ‘आईओटी डिवाइसेज़’ लगाया जायेगा जो इंटरनेट से संचालित है और जिसके द्वारा मिट्टी की जांच, फसल के बारे में अद्यतन सूचना और मिट्टी में नमी की जांच किया जाता है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, रिवर्स-इमेज मैपिंग प्रौद्योगिकी की मदद से कीटों और रोगों का निदान किया जा सकता है। इस अभियान के तहत कृषि परामर्श, सुदूर संवेदी तकनीकों आदि का उपयोग करते हुए तकरीबन 500 किलोग्राम बीज बोया गया है।

इफ्को किसान संचार लिमिटेढ, प्रमुख सहकारिता उर्वरक संस्था इफ्को की अनुषंगी कंपनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें