लाइव न्यूज़ :

आईईएक्स ने ऊर्जा बचत प्रमाणपत्रों में कारोबार शुरू किया

By भाषा | Updated: October 26, 2021 12:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर देश के प्रमुख ऊर्जा व्यापार मंच इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) ने मंगलवार को कहा कि उसने ऊर्जा बचत प्रमाणपत्रों में कारोबार शुरू किया है।

आईईएक्स ने एक बयान में कहा कि ऊर्जा बचत प्रमाणपत्रों में कारोबार की शुरुआत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) की परफॉर्म अचीव एंड ट्रेड (पीएटी) यानी प्रदर्शन, उपलब्धि एवं व्यापार योजना के तहत हुई है।

आईईएक्स पर यह कारोबार सप्ताह में एक बार प्रत्येक मंगलवार को होगा।

पीएटी योजना के कवरेज का विस्तार सीमेंट, लौह एवं इस्पात, उर्वरक, ताप बिजली संयंत्र, रिफाइनरी, पेट्रोकेमिकल्स और रेलवे सहित सबसे अधिक ऊर्जा खपत वाले देश के 13 क्षेत्रों तक किया गया है।

इस योजना के तहत शामिल की गईं बड़ी इकाइयों को ऊर्जा बचत के लिए अनिवार्य लक्ष्य दिए जाते हैं और उनके द्वारा बचाई गई अतिरिक्त ऊर्जा के लिए ऊर्जा बचत प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं, जो व्यापार योग्य प्रपत्र होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'