लाइव न्यूज़ :

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को पहली तिमाही में 630 करोड़ रुपये का घाटा

By भाषा | Updated: July 31, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई निजी क्षेत्र के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 630 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। बैंक ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से प्रावधान के चलते उसे यह घाटा हुआ।

एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक ने 93.55 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था और मार्च 2021 में समाप्त हुई पिछली तिमाही में 127.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा, "वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 630 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे की वजह कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए किए गए विवेकपूर्ण प्रावधान हैं। कोविड-19 प्रावधान प़ूल की राशि तिमाही के दौरान 375 करोड़ रुपये से बढ़कर 725 करोड़ रुपये हो गयी।"

बयान में कहा गया है कि बैंक को उम्मीद हे कि इस बकाया का उचित अनुपात की वह समय के साथ वसूली कर लेगा।

बैंक ने कहा कि पहली तिमाही में उसकी कुल आय सालाना आधार पर 36 प्रतिशत बढ़कर 3,034 करोड़ रुपये हो गई। कुल आय में बढ़ोतरी शुद्ध ब्याज आय और शुल्क आय में वृद्धि से हुई। पिछले साल इसी अवधि के दौरान उसकी कुल आय 2,229 करोड़ रुपये थी।

वहीं सालाना आधार पर बैंक की शुद्ध ब्याज आय 25 प्रतिशत बढ़कर 2,185 करोड़ रुपये हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?