लाइव न्यूज़ :

आईडीएफसी बैंक को तीसरी तिमाही में 130 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: January 30, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को 31 दिसंबर 2020 को समाप्त तीसरी तिमाही में 130 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। बैंक ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

यह बैंक हाल ही में आईडीएफसी बैंक और कैपिटल फर्स्ट के विलय के बाद अस्तित्व में आया है।

बैंक को 2019-20 की दिसंबर तिमाही में 1,639 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 4,679.14 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,711.72 करोड़ रुपये हो गयी।

बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में इस दौरान सुधार हुआ। उसकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) साल भर पहले के 2.83 प्रतिशत से कम होकर 1.33 प्रतिशत पर आ गयी।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सीईओ वी वैद्यनाथन ने कहा कि जुलाई 2020 से हर महीने कलेक्शन में जोरदार सुधार हो रहा है और यह कोविड पूर्व स्तर के 98 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?