लाइव न्यूज़ :

त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई से बाहर आने के बाद आईडीबीआई का शेयर 10 प्रतिशत चढ़ा

By भाषा | Updated: March 12, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च आईडीबीआई बैंक का शेयर शुक्रवार को करीब 10 प्रतिशत चढ़ गया। आईडीबीआई बैंक करीब चार साल बाद रिजर्व बैंक के त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) नियम से बाहर आया है। इससे बैंक के शेयरों में जोरदार उछाल आया।

बीएसई में बैंक का शेयर शुरुआती कारोबार में 17.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44.80 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 9.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42 रुपये पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में बैंक का शेयर 17.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45 रुपये पर पहुंचा था। अंत में यह 9.80 प्रतिशत के लाभ से 42 रुपये पर बंद हुआ।

रिजर्व बैंक ने आईडीबीआई बैंक को मई, 2017 को पीसीए के तहत डॉला था। आईडीबीआई बैंक के प्रदर्शन की 18 फरवरी, 2021 को वित्तीय निगरानी बोर्ड (बीएफएस) की बैठक में समीक्षा की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?