लाइव न्यूज़ :

आईडीबीआई बैंक ने फर्जी नौकरी की पेशकश को लेकर लोगों को आगाह किया

By भाषा | Updated: March 19, 2021 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च आईडीबीआई बैंक ने शुक्रवार को अपने नाम पर फर्जी नौकरी की पेशकश को लेकर लोगों को आगाह किया। बैंक ने साफ तौर पर कहा कि उसने नियुक्ति या लोगों से पैसा लेने को लेकर किसी भी एजेंसी की सेवा नहीं ली है।

बैंक ने ट्वीट किया कि उसे यह जानकारी मिली है कि धोखाधड़ी से जुड़े लोग/नियुक्ति करने वाली एजेंसियां आईडीबीआई बैंक के नाम पर फजी नियुक्ति पत्र जारी कर नौकरी की पेशकश कर रही हैं। इन पत्रों में बैंक का नाम, लोगो और पते का उपयोग किया जा रहा है।

एलआईसी के नियंत्रण वाले बैंक ने कहा कि उसने अपनी तरफ से नियुक्ति या प्रशिक्षण आदि के लिये कोई भी राशि/कमीशन/ शुल्क लेने के लिये किसी भी एजेंसी या व्यक्ति की सेवा नहीं ली है।

आईडीबीआई बैंक ने कहा कि अत: लोगों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे धोखाधड़ी करने वाले लोगों/ एजेंसियों से सावधान रहे।

बैंक के अनुसार नियुक्ति की अधिसूचना हमेशा उसकी वेबसाइट...डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.आईडीबीआईबैंक.इन (www.idbibank.in) पर दी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?