लाइव न्यूज़ :

संपत्ति पुनर्गठन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेगा आईडीबीआई बैंक

By भाषा | Updated: June 18, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून आईडीबीआई बैंक अपनी एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लि. (अर्सिल) में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है। बैंक ने संपत्ति पुनर्गठन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।

आईडीबीआई बैंक ने एक नोटिस में कहा, ‘‘बैंक का इरादा 6,23,23,800 इक्विटी शेयरों की बिक्री करने का है, जो एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लि. की कुल इक्विटी शेयर पूंजी का 19.18 प्रतिशत है।’’

रुचि पत्र (ईओआई) जमा कराने की अंतिम तिथि 25 जून है।

एलआईसी के नियंत्रण वाले निजी क्षेत्र के बैंक ने कहा कि उसके पास इस प्रक्रिया से बाहर निकलने और किसी पेशकश को बिना कोई वजह बताए स्वीकार करने या खारिज करने का अधिकार रहेगा।

अर्सिल का गठन 2002 में हुआ था।

एसबीआई, आईडीबीआई, आईसीआईसीआई, पीएनबी और रणनीतिक विदेशी निवेशक मसलन एवेन्यू इंडिया रिसर्जेंस पीटीई लि. इसमें हिस्सेदार हैं। गठन के बाद से अर्सिल ने करीब 78,000 करोड़ रुपये की गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) का समाधान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा