लाइव न्यूज़ :

आईडीबीआई बैंक ने जीवन बीमा संयुक्त उद्यम में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी बेल्जियम के भागीदार को बेची

By भाषा | Updated: December 31, 2020 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर एलआईसी के नियंत्रण वाले आईडीबीआई बैंक ने जीवन बीमा संयुक्त उद्यम में अपनी 23 प्रतिशत हिस्सेदारी विदेशी भागीदार एजिस को 507 करोड़ रुपये में बेची है।

इस सौदे के बाद आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लि. (आईएफएलआई) में बेल्जियम के भागीदार की हिस्सेदारी बढ़कर 49 प्रतिशत हो गई है। यह कानून के तहत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अधिकतम सीमा है।

बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि नियामकीय मंजूरियों के बाद उसने अपनी 23 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री एजिस इंश्योरेंस इंटरनेशनल को 31 दिसंबर, 2020 को पूरी कर ली है।

बैंक ने कहा कि एजिस को 507.10 करोड़ रुपये में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी या 18.40 करोड़ शेयरों की बिक्री के बाद आईएफएलआई में उसकी हिस्सेदारी 48 से घटकर 25 प्रतिशत रह गई है। इस सौदे के बाद संयुक्त उद्यम को एजिस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के रूप में नए सिरे से ‘ब्रांड’ किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी