लाइव न्यूज़ :

आईडीबीआई बैंक को पांच साल बाद वित्त वर्ष 2020-21 में 1,359 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

By भाषा | Updated: May 3, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई एलआईसी नियंत्रित आईडीबीआई बैंक ने पांच साल बाद, मार्च 2021 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में मुनाफा अर्जित किया। बैंक ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 1,359 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया।

वित्तीय वर्ष 2019-20 में बैंक को 12,887 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ था।

आईडीबीआई बैंक के अनुसार पांच साल बाद बैंक ने मुनाफा अर्जित किया है।

आईडीबीआई बैंक ने एक विज्ञप्ति में बताया कि गुजरे वित्तीय वर्ष की आखिरी तिमाही में उसके शुद्ध मुनाफे में करीब चार गुना तेजी आयी और उसने 512 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया। बैंक ने पिछले साल इसी तिमाही में 135 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

हालांकि, आईडीबीआई बैंक की पूरे साल की आय पिछले साल की तुलना में कम हो गयी। गुजरे वित्तीय वर्ष में उसकी आय 24,557 करोड़ रुपए थी, जो उससे पूर्व के वर्ष (2019-20) में 25,295 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा