लाइव न्यूज़ :

इक्रा को चालू वित्त वर्ष में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 12-14 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद

By भाषा | Updated: July 1, 2021 13:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई रेटिंग एजेंसी इक्रा ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष के दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री में 12-14 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान बरकरार रखा, हालांकि इस दौरान गैर-मेट्रो और छोटे शहरों में कोरोना वायरस महामारी के चलते ग्रामीण उपभोक्ताओं की भावनाएं प्रभावित हुईं।

इक्रा ने एक बयान में कहा कि कम आधार प्रभाव, ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी प्रवाह और निजी वाहनों के इस्तेमाल को तरजीह देने के चलते त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों की मांग को समर्थन मिलेगा।

इक्रा की रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘कोरोना वायरस की दूसरी विनाशकारी लहर के बाद समग्र खपत और निवेश को ठीक होने में कुछ समय लग सकता है, लेकिन ग्रामीण अर्थव्यवस्था से कुछ सहायता मिलने की उम्मीद है।’’

इक्रा ने कहा कि कोविड-19 के प्रकोप के बीच उसे वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री में 12-14 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद है।

रेटिंग एजेंसी के मुताबिक रबी की अच्छी फसल की उम्मीद, मानसून का समय पर आगमन, खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि और सरकार द्वारा अन्य आय समर्थन योजनाओं से ग्रामीण मांग को बल मिलेगा और त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों के मांग बनी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?