लाइव न्यूज़ :

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का चौथी तिमाही मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 346 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: April 17, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने शनिवार को कहा कि 31 मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 346 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इससे पिछले साल कंपनी का चौथी तिमाही मुनाफा 282 करोड़ रुपये रहा था।

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के जारी वक्तव्य में यह जानकारी देते हुये कहा गया है कि जनवरी से मार्च 2021 की तिमाही में कंपनी की सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम आय (जीडीपीआई) 3,478 करोड़ रुपये रही है जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 3,181 करोड़ रुपये रही थी।

पूरे वित्त वर्ष 2020- 21 की यदि बात की जाये तो इस दौरान कंपनी का कर भुगतान बाद मुनाफा यानी शुद्ध लाभ एक साल पहले के मुकाबले 23.4 प्रतिशत बढ़कर 1,473 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले साल यह 1,194 करोड़ रुपये रहा था।

पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की जीडीपीआई 14,003 करोड़ रुपये रही है जो कि 2019- 20 में 13,313 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी ने 31 मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष के लिये अपने शेयरधारकों को 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर चार रुपये प्रति शेयर यानी 40 प्रतिशत की दर से अंतिम लाभांश देने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?