लाइव न्यूज़ :

दो वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों में 6.03 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी खरीदेगा आईसीआईसीआई बैंक

By भाषा | Updated: February 16, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी आईसीआईसीआई बैंक ने मंगलवार को कहा कि वह 6.03 करोड़ रुपये में दो वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों ‘सिटीकैश और तिल्लैयाज एनालिटिकल सॉल्यूशंस’ में हिस्सेदारी खरीदेगा।

सिटीकैश बसों के परिचालन पर आधारित एक भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी है, जो राज्य परिवहन निगमों को टिकट प्रणाली प्रौद्योगिकी प्रदान करती है।

तिल्लैयाज एनालिटिकल सॉल्यूशंस एक नव-बैंकिंग प्लेटफॉर्म बंघी का संचालन करती है, जो कॉरपोरेट्स और एमएसएमई को बैंकिंग समाधानों की सुविधा देता है तथा बैंकों को अपने ग्राहक संबंधों को गहन बनाने में मदद करता है।

बैंक द्वारा मंगलवार को किये गये दो अलग-अलग सौदों के अनुसार, आईसीआईसीआई बैंक सिटीकैश में 5.93 प्रतिशत हिस्सेदारी 4.93 करोड़ रुपये में और तिल्लैयाज एनालिटिकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में 9.65 प्रतिशत हिस्सेदारी 1.1 करोड़ रुपये में खरीदेगा।

बैंक ने शेयर बाजारों को अलग से दी गयी जानकारियों में बताया कि दोनों सौदे मार्च 2021 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख