लाइव न्यूज़ :

आईसीआईसीआई बैंक ने आवास ऋण पर ब्याज दर घटाकर 6.70 प्रतिशत की

By भाषा | Updated: March 5, 2021 15:58 IST

Open in App

मुंबई, पांच मार्च आईसीआईसीआई बैंक ने शुक्रवार को सीमित अवधि की पेशकश के तहत आवास ऋण पर ब्याज दर घटाकर 6.70 प्रतिशत कर दी। यह ब्याज दर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बराबर है।

निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने कहा कि ब्याज दर की पेशकश, 31 मार्च तक वैध है। यह इस दशक की सबसे निचली दर है।

पिछले सप्ताह में, कई बैंकों ने ब्याज दरों को लेकर इस तरह की घोषणायें कीं है। बैंकिंग क्षेत्र की ये दरें 16 साल के निचले स्तर पर पहुंच हैं।

स्टेट बैंक ने सबसे अच्छी रेटिंग वाले कर्ज लेनदारों के लिए अपनी ब्याज दर को घटाकर 6.70 प्रतिशत कर दिया था, जिसका अनुसरण तत्काल छोटे प्रतिद्वंद्वी कोटक महिंद्रा बैंक ने किया और अपनी ब्याज दर को घटाकर 6.65 प्रतिशत कर दिया। इसके बाद प्रमुख गैर-बैंकिंग संस्था एचडीएफसी ने भी अपनी ब्याज दर में कटौती की।

आईसीआईसीआई बैंक की सुरक्षित संपत्ति विभाग के प्रमुख रवि नारायणन ने कहा, “पिछले कुछ महीनों के दौरान हमने ऐसे ग्राहक की मांग में वृद्धि को देखा है जो अपने लिये घर खरीदना चाहते हैं। हमारा मानना ​​है कि यह किसी व्यक्ति के लिए अपने सपनों का घर खरीदने के लिए एक उपयुक्त समय है, विशेषकर तब जब ब्याज दरें कम हैं।’’

बैंक ने कहा कि नई आवास ऋण की दरें पांच मार्च से प्रभावी हैं। उसने कहा कि 75 लाख रुपये तक का कर्ज लेने वालों को 6.70 प्रतिशत पर ऋण मिलेगा, जबकि इससे ऊपर ऋण लेने वालों को 6.75 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करना होगा।

नवंबर 2020 में, बैंक ने रहन के ऋण पोर्टफोलियो में दो लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था और इस स्तर को हासिल करने वाला पहला निजी क्षेत्र का बैंक बन गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित