लाइव न्यूज़ :

आईबीएम, तेलंगाना सरकार ने हाथ मिलाया, 30 हजार विद्यार्थियों को बनाएंगे उभरती प्रौद्योगिकी में कुशल

By भाषा | Updated: December 14, 2020 19:31 IST

Open in App

हैदराबाद, 14 दिसंबर सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आईबीएम और तेलंगाना सरकार नयी उभरती प्रौद्योगिकियों में राज्य के करीब 30,000 विद्यार्थियों को पेशेवर कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेंगी। इसके लिए दोनों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

आधिकारिक बयान के मुताबिक आईबीएम, तेलंगाना कौशल और ज्ञान अकादमी (टास्क) के साथ मिलकर काम करेगी और मुफ्त डिजिटल शिक्षा मंच ‘ओपन पी-टेक’ के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इसके तहत उभरती प्रौद्योगिकियों और पेशेवर विकास कौशल से जुड़े विशेष ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की पेशकश की जाएगी।

बयान में कहा गया है कि अगले एक साल में इस पहल से इंजीनियरिंग, डिग्री और पॉलिटेक्निक के कुल 30,000 छात्र-छात्राओं को लाभ होगा।

इसके अलावा आईबीएम और उसके प्रशिक्षण साझेदार कॉलेजों के शिक्षकों को भी इस मंच का उपयोग करने में सक्षम बनाएंगे। ताकि वे छात्रों को सही से यह कौशल प्रशिक्षण दे सकें।

आईबीएम के भारत एवं दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक संदीप पटेल ने कहा कि तेलंगाना सरकार के साथ हमारी साझेदारी एक मील का पत्थर है। यह विद्यार्थियों को राज्य की स्कूली शिक्षा के साथ पेशेवर, नयी पीढ़ी की प्रौद्योगिकी का कौशल भी प्रदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?