लाइव न्यूज़ :

आईबीए ने यूको बैंक के प्रबंध निदेशक एके गोयल को नया चेयरमैन चुना

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली 14 अक्टूबर भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने बृहस्पतिवार को यूको बैंक के प्रबंध निदेशक ए के गोयल को संघ का नया चैयरमैन चुना।

गोयल ने यूनियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजकिरण राय जी की जगह आईबीए प्रमुख के रूप में यह पदभार संभाला है।

आईबीए ने एक बयान में कहा कि प्रबंध समिति ने 14 अक्टूबर को हुई अपनी बैठक में 2021-22 के लिए नये अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चयन किया।

पिछले महीने बैंक बोर्ड ब्यूरो ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रबंध निदेशक पद के लिए गोयल के नाम की सिफारिश की है। वह प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) से मंजूरी के बाद पीएनबी के प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण करेंगे।

बैंक संघ ने इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा, केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक एल वी प्रभाकर और आईडीबीआई बैंक के प्रबंध निदेशक राकेश शर्मा को डिप्टी चेयरमैन के लिये चुना है। साथ ही माशरेकबैंक पीएससी के क्षेत्रीय प्रमुख माधव नायर को मानद सचिव बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी