लाइव न्यूज़ :

बायोगैस संयंत्रों पर सब्सिडी वापस लेने की आईबीए ने की निंदा

By भाषा | Updated: December 20, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर बायोगैस क्षेत्र के राष्ट्रीय संगठन आईबीए ने सभी तरह के बायोगैस संयंत्रों पर सब्सिडी वापस लेने के सरकार के कदम की निंदा करते हुए सोमवार को कहा कि इससे जीवाश्म ईंधन में स्वावलंबन हासिल करने का सपना प्रभावित होने के साथ पांच करोड़ किसानों पर भी असर पड़ेगा।

इंडियन बायोगैस एसोसिएशन (आईबीए) ने अपने एक बयान में कहा, "सभी तरह के बायोगैस संयंत्रों पर सब्सिडी वापस लेने के सरकार के फैसले की हम निंदा करते हैं। यह फैसला ऊर्जा सुरक्षा एवं प्राकृतिक कृषि से जुड़े करीब पांच करोड़ किसानों पर असर डालेगा। इसके अलावा जीवाश्म ईंधन में स्वावलंबन बनने का भारतीय सपना भी प्रभावित होगा।"

आईबीए के मुताबिक, सरकार के इस कदम से 'किफायती परिवहन की दिशा में सतत वैकल्पिक योजना के तहत 5,000 संयंत्र स्थापित करने के लक्ष्य पर असर पड़ेगा।

आईबीए के अध्यक्ष डॉ. ए आर शुक्ला ने कहा, "भारतीय बायोगैस उद्योग सरकार से सही तरह की मदद मिलने पर जीवाश्म ईंधन के आयात व्यय में 1.1 लाख करोड़ रुपये की कटौती करने में मददगार हो सकता है। सरकार की मदद के बगैर ऐसा हो पाना असंभव है।"

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से शुरू सतत पहल के माध्यम में देश भर में करीब 5,000 बायोगैस संयंत्र लगाने का लक्ष्य रखा गया है। आईबीए ने कहा कि इसके लिए अगले पांच वर्षों में करीब 20,000 करोड़ रुपये सब्सिडी की जरूरत पड़ेगी।

हालांकि सरकार ने बायोगैस, बायो-सीएनजी एवं सीबीजी परियोजनाओं की स्थापना के लिए चलाई गई केंद्रीय वित्तीय समर्थन (सीएफए) योजना को वापस ले लिया है। आईबीए के मुताबिक, इस योजना के तहत हर संयंत्र को चार करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक की मदद दी जाती थी जो कि किसी बड़े आकार के बायो-सीएनजी संयंत्र की लागत का 15-25 प्रतिशत ही होता था।

आईबीए ने कहा, "वर्ष 2019-20 में सब्सिडी के तौर पर आवंटित 478 करोड़ रुपये की राशि सतत पहल में घोषित लक्ष्य पाने के लिए जरूरी सीएफए की तुलना में कम थी। इसका असर अब सीएफए योजना की वापसी के रूप में भी दिखाई देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?