लाइव न्यूज़ :

आईएटीओ ने पर्यटन उद्योग को महामारी के प्रभाव से उबारने को सरकार से सहयोग मांगा

By भाषा | Updated: April 13, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) ने क्षेत्र को महामारी के प्रभाव से उबारने के लिए सरकार से कदम उठाने की मांग की है।

आईएटीओ ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘हम सरकार से ई-वीजा सहित अन्य वीजा को खोलने की समयसीमा तय करने का आग्रह करते हैं। साथ ही हमारा सरकार से आग्रह है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जाएं। ’’

एसोसिएशन ने कहा कि विदेशी पर्यटकों से स्रोत पर कर कटौती (टीसीएस) को समाप्त किया जाए, क्योंकि उन्हें भारत में आयकर देने की जरूरत नहीं है। उनके पास पैन नंबर नहीं होता, इसलिए वे रिफंड का दावा नहीं कर सकते हैं।

आईएटीओ के अध्यक्ष राजीव मेहरा ने कहा, ‘‘हम इस बारे में सरकार से कई बार मांग कर चुके हैं। उनके संज्ञान में यह लाया गया है कि टीसीएस का मकसद भारतीयों को कर के दायरे में लाना है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों पर कर लगाना नहीं है। इस वजह से हम नेपाल, भूटान, श्रीलंका और अन्य पड़ोसी देशों से कारोबार गंवा रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि हमने सरकार से तत्काल सेवा निर्यात संवर्द्धन योजना (एसईआईएस) की घोषणा करने की मांग भी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?