लाइव न्यूज़ :

भारत में हुंदै की एसयूवी की बिक्री का आंकड़ा 10 लाख इकाई के पार

By भाषा | Updated: April 5, 2021 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंदै का भारत में एसयूवी बिक्री का आंकड़ा सामूहिक रूप से 10 लाख इकाइयों को पार कर गया है।

हुंदै मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) ने सोमवार को बयान में कहा कि इन एसयूवी (स्पेशल यूटिलिटी वेहिकल्स) की बिक्री भारत के अलावा निर्यात बाजारों में की गई है।

हुंदै ने मध्यम आकार की एसयूवी क्रेटा 2015 में पेश की थी। इसके साथ एचएमआईएल की भारत में एसयूवी खंड में वृद्धि शुरू हुई। कंपनी भारतीय बाजार में सामूहिक रूप से क्रेटा की 5.9 लाख इकाइयां बेच चुकी हैं। इसके अलावा कंपनी ने 2.2 लाख इकाइयों का निर्यात किया है।

इसके अलावा कंपनी ने 2019 में एसयूवी वेन्यू की बिक्री शुरू की थी। घरेलू बाजार में कंपनी 1.8 लाख इकाइयां पहले ही बेच चुकी हैं।

एचएमआईएल के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘क्रांतिकारी प्रौद्योगिकियां पेश करने में हम अग्रणी हैं। हम नया मील का पत्थर स्थापित कर रहे हैं और विभिन्न खंडों में बेंचमार्क को परिभाषित कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम