लाइव न्यूज़ :

हुंदै ने रेलमार्ग के जरिये नेपाल को की 125 वाहनों की आपूर्ति

By भाषा | Updated: January 13, 2021 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी वाहन बनाने वाली कंपनी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने बुधवार को कहा कि उसने नेपाल को 125 वाहन भेजकर रेल मार्ग से निर्यात की शुरुआत कर दी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह खेप चेन्नई से बाहर इरुंगट्टुकोट्टई में स्थित उसके संयंत्र के पास के वलजाबाद रेलवे हब से रवाना की गयी। ट्रेन सोनौली के पास भारत-नेपाल सीमा पर नौतनवा तक जायेगी। नेपाल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए वहां से इन वाहनों को सड़क मार्ग से ले जाया जायेगा।

कंपनी ने कहा कि रेल मार्ग का सहारा लेने से वाहनों के पहुंचने में लगने वाला समय आठ दिनों से कम होकर पांच दिन पर आ जायेगा। कंपनी ने कहा कि वह घरेलू बाजार में भी अपने 14 प्रतिशत वाहनों को रेल मार्ग से भेजती है।

कंपनी अपने चेन्नई संयंत्र से करीब 88 देशों को निर्यात करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी