लाइव न्यूज़ :

हुंडई यात्री वाहनों के निर्यात में पहले स्थान पर, 2020-21 में 1,04,342 वाहन विदेश भेजे

By भाषा | Updated: April 16, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल हुंडई मोटर इंडिया पिछले साल भारत से यात्री वाहनों का निर्यात करने के मामले में पहले स्थान पर रही। कंपनी ने 2020-21 में कुल 1,04,342 यात्री वाहन विभिन्न देशों को भेजे।

कंपनी के निर्यात बाजार में मैक्सिको, सऊदी अरब और दक्षिण अफ्रीका जैसे प्रमुख बाजार शामिल है। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस दौरान उसने नेपाल और चीली में भी वाहन बेचे।

कंपनी का कहना है कि कोराना वायरस महामारी, आयात पर रोक, आपूर्ति की कड़ियों में व्यवधान और अन्य चुनौतियों के बावजूद उसने अपने ग्राहकों की संतुष्टि के लिए परिचालन की श्रेष्ठता बनाए रखी।

हुंडई मोटर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य अधिशासी अधिकारी एसएस किम ने कहा, ‘ वर्ष 2020-21 में निर्यात का 1,04 342 वाहनों का आंकड़ा हमारे अदम्य उत्साह का सबूत है।’ उन्होंने कहा कि यह हुंडई के लिए भारत से विश्व स्तरीय कारें प्रस्तुत करने की यात्रा में गौरव की बात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?