कर्मचारियों के वेतन में 31,000 रुपये की बढ़ोतरी, हुंदै मोटर इंडिया ने त्योहार पर दिया तोहफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 16:23 IST2025-09-17T16:23:04+5:302025-09-17T16:23:58+5:30

हुंदै ने बताया कि यह 31,000 रुपये की वेतन वृद्धि तीन साल में 55 प्रतिशत पहले साल, 25 प्रतिशत दूसरे साल और 20 प्रतिशत तीसरे साल के हिसाब से दी जाएगी।

Hyundai Motor India gives festive gift hikes employees salaries by Rs 31,000 | कर्मचारियों के वेतन में 31,000 रुपये की बढ़ोतरी, हुंदै मोटर इंडिया ने त्योहार पर दिया तोहफा

सांकेतिक फोटो

Highlightsकर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देती है और संगठन के दीर्घकालिक विकास को सशक्त बनाती है।कर्मचारियों के वेतन में 31,000 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

नई दिल्लीः वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया ने एक अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2027 तक की अवधि के लिए अपने कर्मचारियों के वेतन में 31,000 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि यह दीर्घकालिक वेतन समझौता कंपनी और कर्मचारियों की मान्यता प्राप्त यूनियन यूनाइटेड यूनियन ऑफ हुंदै एम्प्लॉइज (यूयूएचई) के बीच हुआ है। यह समझौता मुख्य रूप से तकनीशियन और मजदूर वर्ग के कर्मचारियों के लिए लागू होगा। हुंदै ने बताया कि यह 31,000 रुपये की वेतन वृद्धि तीन साल में 55 प्रतिशत पहले साल, 25 प्रतिशत दूसरे साल और 20 प्रतिशत तीसरे साल के हिसाब से दी जाएगी।

हुंदै मोटर इंडिया के पीपल स्ट्रैटेजी प्रमुख यंगम्यांग पार्क ने कहा, "आपसी विश्वास, सम्मान और सकारात्मक संवाद पर आधारित यह समझौता एक ऐसी प्रगतिशील कार्यस्थल संस्कृति को बढ़ावा देने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देती है और संगठन के दीर्घकालिक विकास को सशक्त बनाती है।"

Web Title: Hyundai Motor India gives festive gift hikes employees salaries by Rs 31,000

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे