लाइव न्यूज़ :

हुंदै ने नयी एसयूवी अल्कजार उतारी, कीमत 16.3 लाख रुपये से शुरू

By भाषा | Updated: June 18, 2021 13:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून हुंदै मोटर इंडिया ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में अपनी नयी एसयूवी अल्कजार पेश की। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 16.3 लाख से 19.99 लाख रुपये है।

देश की दूसरी सबसे बड़ी यात्री कार कंपनी एसयूवी बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने का प्रयास कर रही है। कंपनी का अल्कजार मॉडल छह और सात सीटों के साथ उपलब्ध है।

देश के एसयूवी बाजार में हुंदै पहले की अग्रणी कंपनी है। कंपनी के भारतीय बाजार में वेन्यू, क्रेटा, टूसों और कोना इलेक्ट्रिक जैसे एसयूवी मॉडल हैं।

कंपनी ने कहा है कि उसने इस नए मॉडल के विकास पर करीब 650 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह मॉडल महिंद्रा एक्सयूवी500 और हाल में पेश टाटा सफारी तथा हेक्टर प्लस को टक्कर देगा।

कंपनी का नई एसयूवी दो इंजन विकल्पों दो लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल में उपलब्ध होगी।

पेट्रोल ट्रिम्स की कीमत 16.3 लाख से 19.84 लाख रुपये है। डीजल संस्करण का दाम 16.53 लाख से 19.99 लाख रुपये है।

भारत में एसयूवी बाजार में हुंदै की हिस्सेदारी लगातर बढ़ रही है। 2015 में यह 11.3 प्रतिशत थी जो 2020 में बढ़कर 25.5 प्रतिशत हो गई।

हुंदै की कुल बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी 42.5 प्रतिशत है। 2015 में यह सिर्फ नौ प्रतिशत थी, जो 2020 में बढ़कर 42.5 प्रतिशत हो गई।

हुंदै मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री एवं विकणन) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘अल्कजार के बाद कंपनी की बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी बढ़कर 50 प्रतिशत पर पहुंचने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार