लाइव न्यूज़ :

एसयूवी मॉडलों के जरिये भारतीय बाजार में अपनी पैठ और मजबूत कर रही है हुंदै

By भाषा | Updated: August 8, 2021 11:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त हुंदै मोटर इंडिया को उम्मीद है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद व्यक्तिगत या निजी वाहनों की मांग बढ़ने के साथ वह घरेलू बाजार में अपनी पहुंच को और मजबूत कर पाएगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही।

विशेषरूप से कंपनी अपने एसयूवी मॉडलों के जरिये भारतीय बाजार में पैठ को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। वेन्यू, क्रेटा, टूसों और हाल में पेश अल्काजार मॉडल के साथ हुंदै पहले ही देश के एसयूवी वाहन बाजार की अग्रणी कंपनी बनी हुई है। कंपनी का कहना है कि हर बीतते महीने के साथ एसयूवी बाजार में उसकी हिस्सेदारी बढ़ रही है।

हुंदै मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) के निदेशक-बिक्री, विपणन, सेवा तरुण गर्ग ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘घरेलू बाजार में एसयूवी को लेकर मजबूत रुख कायम है। प्रत्येक बीतते महीने के साथ घरेलू यात्री वाहन बाजार में एसयूवी की बाजार हिस्सेदारी बढ़ रही है। जुलाई में एसयूवी की हिस्सेदारी 37 प्रतिशत से अधिक थी। जनवरी-जुलाई कीअवधि में यह करीब 36 प्रतिशत थी।’’

गर्ग ने कहा कि घरेलू बाजार में कंपनी की एसयूवी मॉडलों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। कंपनी के नए एसयूवी मॉडल अल्काजार के बाद बिक्री और बढ़ी है।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से चीजें चल रही हैं, उससे पता चलता है कि निजी वाहनों की मांग बढ़ रही है। कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद मांग काफी तेजी से लौट रही है।’’

गर्ग ने कहा कि इस समय शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी मांग आ रही है। पहली लहर के बाद मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों से मांग आ रही थी।

उन्होंने कहा कि जून में पेश अल्काजार की वजह से कंपनी की बिक्री बढ़ी है। अल्काजार की वजह से कंपनी के क्रेटा मॉडल की बिक्री प्रभावित नहीं हुई है। पिछले साल हमने हर महीने क्रेटा की 8,000 इकाइयां बेचीं। इस दौरान एसयूवी मॉडलों की कुल बिक्री 15,000 इकाई की रही।

‘‘इस साल पहली तिमाही में क्रेटा की मासिक बिक्री का आंकड़ा 12,500 इकाई पर पहुंच गया है। एसयूवी की कुल बिक्री 23,800 इकाई रही है। जुलाई में एसयूवी की कुल बिक्री का आंकड़ा 24,000 इकाई को पार कर गया।’’

उन्होंने बताया कि पिछले महीने क्रेटा की बिक्री 13,000 इकाइयों की रही। इस दौरान कंपनी ने अल्काजार की 3,000 इकाइयां बेचीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?