लाइव न्यूज़ :

हुंदै ने पेश की नयी आई20, कीमत 6.79 लाख रुपये से शुरू

By भाषा | Updated: November 5, 2020 17:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर हुंदै मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार आई20 का नया संस्करण बृहस्पतिवार को पेश किया। इसकी शोरूम कीमत 6.79 लाख से 11.17 लाख रुपये के बीच है।

कंपनी ने कहा कि चौथी पीढ़ी की इस आई20 को पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प में उतारा गया है। बाजार में इसकी प्रतिस्पर्धा मारुति सुजुकी बलेनो, टाटा मोटर्स एल्ट्रोज और टोयोटा ग्लांजा से होगी।

इसके 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन वाले मैनुअल संस्करण की कीमत 6.79 लाख से 9.19 लाख रुपये के बीच जबकि स्वचालित मॉडल की कीमत 8.59 लाख से 9.69 लाख रुपये के बीच है।

इसी तरह एक लीटर पेट्रोल इंजन क्षमता वाले मॉडल की कीमत 8.79 लाख रुपये से शुरू होकर 11.17 लाख रुपये तक है।

कंपनी ने डीजल विकल्प में 1.5 लीटर क्षमता का इंजन पेश किया है। इसकी कीमत 8.19 लाख रुपये से 10.59 लाख रुपये के बीच है।

कंपनी ने कहा कि यह सभी कीमतें पेशकश के लिए हैं और दिसंबर तक मान्य हैं।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.एस. किम ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इस महामारी के दौर में नयी आई20 ग्राहकों के बीच रुचि पैदा करने में अहम भूमिका निभाएगी। इस मॉडल ने पहले भी भारतीय बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी